निगमिय लेखांकन नोट्स

*बी.काम.सेकंड ईयर*
      *निगमिय लेखाकंन*
         सुनील कुमार गुप्ता  
*कंपनियों का एकीकरण*
 जब दो या दो से अधिक समान हित रखने वाली कंपनियां मिलकर एक नई कंपनी का गठन करती है अथवा किसी एक कंपनी का विलय दूसरी कंपनी में कर दिया जाता है तो उसे कंपनियों का एकीकरण कहते है
 *कंपनियों के एकीकरण के प्रकार*
 कंपनियों का एकीकरण मुख्य रूप से दो प्रकार से किया जाता है
 * विलय की प्रकृति का एकीकरण
* क्रय कि प्रकृति का एकीकरण
* विलय की प्रकृति के एकीकरण में हस्तांतरक कंपनी अर्थात विक्रेता कंपनी हस्तांतरी कंपनी अर्थात क्रेता  कंपनी को अपनी सभी संपत्तियां एवं दायित्व हस्तांतरण कर देती है अर्थात क्रेता कंपनी विक्रेता कंपनी की सभी संपत्ति और दायित्वों को उनके पुस्तक की मूल्य पर ले लेती है
*  जबकि क्रय की प्रकृति के एकीकरण में क्रेता  कंपनी केवल वास्तविक संपत्तियां एवं बाहरी दायित्वों को ही लेती है
*  *एकीकरण के उद्देश्य*
*  *प्रतिस्पर्धा की समाप्ति* कंपनियों के एकीकरण का मुख्य उद्देश्य प्रतिस्पर्धा की समाप्ति करना होता है, इसके अंतर्गत दो या दो से अधिक कंपनियां मिलकर अपने ही समान कार्य करने वाली किन्हीं दूसरी कंपनियों से आसानी से प्रतिस्पर्धा कर सकती है। 
 जैसे-आइडिया और वोडाफोन का विलय जिओ से प्रतिस्पर्धा  करने के लिए किया गया
 *मितव्ययिता को प्राप्त करना* जब दो या दो से अधिक कंपनियों का एकीकरण हो जाता है तो इनके प्रशासकीय एवं प्रबंधकीय व्यय में कमी आ जाती है। 
 *तकनीकी ज्ञान*
 दो या दो से अधिक कंपनियों के एकीकरण होने से कंपनियां एक दूसरे के तकनीकी ज्ञान का अधिकतम लाभ उठा सकती है। 
 *प्रबंधन एवं प्रशासन में सुविधा*
 जब दो या दो से अधिक कंपनियों का विलय कर दिया जाता है तो इनकी प्रबंधकीय एवं प्रशासकीय  क्षमता में वृद्धि होती है। 
 *उत्पादकता में वृद्धि*
 दो या दो से अधिक कंपनियों के एकीकरण से उनकी उत्पादकता में भी वृद्धि होती है। 
 अर्थात उनका उत्पादन बढ़ जाता है। 
 *किस्म में सुधार* जब दो या दो से अधिक कंपनियां मिलकर काम करती है तो एक दूसरे के तकनीकी ज्ञान और आधुनिकी करण का उपयोग मिलकर करते हैं जिससे कि उनके द्वारा उत्पादित माल की किस्म में सुधार होती है। 
 *विशेषज्ञों की सेवाएं*
 कंपनियों के एकीकरण से एक दूसरे के विशेषज्ञों की सेवाओं का भी लाभ प्राप्त होता है। 
 *परस्पर सहयोग*
 कंपनियों का एकीकरण हो जाने से दोनों कंपनियां आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करती है।

0 comments:

Post a Comment