*बी.काम.सेकंड ईयर*
*निगमिय लेखाकंन*
सुनील कुमार गुप्ता
*कंपनियों का एकीकरण*
*कंपनियों के एकीकरण के समय प्रश्न हल करते समय ध्यान रखने योग्य बातें*
कंपनियों की विलय की प्रकृति के अंतर्गत हस्तांतरक कंपनी, हस्तांतरी कंपनी को अपनी सभी संपत्तियों और दायित्वों का हस्तांतरण कर देती है।
अतः ऐसी स्थिति में यदि क्रय प्रतिफल नहीं दिया हो तो हस्तांतरक कंपनी की सभी संपत्तियों के योग मे से पूंजी को छोड़कर अन्य दायित्व घटा देना चाहिए
जिससे क्रय प्रतिफल ज्ञात हो जाता है
किंतु यदि कंपनियों का एकीकरण क्रय की प्रकृति का हो तो ऐसी स्थिति में वास्तविक संपत्तियों में से केवल बाहृय दायित्व ही घटना चाहिए
और क्रय प्रतिफल ज्ञात कर लेना चाहिए
किंतु ध्यान रहे दोनों में से किसी भी पद्धति से प्रश्न को हल करने के लिए कहा जाए किंतु क्रय प्रतिफल शुद्ध संपत्ति मूल्यांकन विधि से करने का निर्देश हो तो संपत्तियों में से केवल बाहृय दायित्व ही घटना चाहिए
क्रय प्रतिफल (विलय पध्दती)=
कुल सम्पत्तियों का योग
(-)सभी दायित्व
-------------------------------
क्रय प्रतिफल (क्रय पध्दती)=
कुल समपतियों का योग
(-)बाह्य दायित्व
----------------------------------
0 comments:
Post a Comment